Published On : Wed, Jul 4th, 2018

महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र को गरमाएगा जमीन घोटाले का मामला

Advertisement

नागपुर: मॉनसून सत्र से ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस ने सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर 1 हजार 768 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में ‘भूखंड का श्रीखंड’ खाने का आरोप लगाकर चेता दिया है कि वह कम से कम इस बार ‘मौनी बाबा’ नहीं बनी रहेगी। बरसात के इस सत्र में वह सरकार पर आरोपों की बौछार ही नहीं करेंगी, अपितु सरकार के कारनामे जनता के सामने रखेगी। सदन में शिवसेना भी विपक्ष की भूमिका में दिखाई दे, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। नाणार रिफाइनरी और प्लास्टिक बंदी को लेकर सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना के बीच पहले से ही वाकयुद्ध जारी है। इनके बीच जारी वाकयुद्ध का फायदा कांग्रेस-राकांपा कितना उठा पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

मुख्यमंत्री की चाय पार्टी को बहिष्कार
अधिवेशन की पूर्व संध्या पर सरकार विपक्ष को चाय पार्टी के लिए आमंत्रित करती है, ताकि सरकार और विपक्ष के बीच तालमेल बन सके और सदन की कार्यवाही अच्छी तरह से चल सके। कई सालों से देखने में आया है कि विपक्ष सरकार पर कई आरोप लगाते हुए चाय पार्टी का बहिष्कार करता है। भाजपा जब विपक्ष में थी, वह भी ऐसा ही करती रही है और अब कांग्रेस-राकांपा उसी मूड में नजर आए।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सरकार की एक्सपायरी डेट नजदीक
मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटील और विधान परिषद के नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार की एक्सपायरी डेट खत्म होने को है। अक्टूबर’19 से पहले ही सरकार जा सकती है। विखे पाटील ने कहा कि पिछले चार साल में यह सरकार पूरी तरह से असफल रही है। इसने जनता का विश्वास खो दिया है। किसान की आत्महत्या रोकने और किसान कर्जमाफी पर बुरी तरह असफल रही है। महंगाई और बेरोजगारी उफान पर है। महाराष्ट्र की ऐसी स्थिति कभी नहीं हुई थी। जून 2017 से मई 2018 तक 2700 किसानों ने आत्महत्या की है। भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं और आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचारियों को बिना किसी जांच के क्लीन चिट दे रहे हैं।

बीजेपी का मंगलसूत्र पहले ले शिवसेना
नाणार परियोजना को लेकर मुख्य विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने शिवसेना पर निशाना साधा है। विखे पाटील ने कहा कि नाणार परियोजना के मुद्दे पर भाजपा बार-बार शिवसेना का अपमान कर रही है, लेकिन शिवसेना भाजपा का ‘मंगलसूत्र’ पहने बैठी है। अगर शिवसेना मंगलसूत्र उतार दे, तो यह सरकार धराशायी हो जाएगी। वहीं धनंजय मुंडे ने कहा कि नाणार परियोजना के लिए सऊदी अरब की जिस कंपनी के साथ करार किए जा रहे हैं, वह पहले इंडोनेशिया भी गई थी, वहां की सरकार ने उसे भगा दिया। उसी कंपनी को भाजपा सरकार कोकण में परियोजना लगाने के लिए जगह दे रही है।

अफवाह की सरकार
विखे पाटील ने कहा कि यह सरकार अफवाह फैलाकर ही चार साल से सत्ता में बनी हुई है। मराठा आरक्षण, मुस्लिम आरक्षण, धनगर आरक्षण, छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक- इन मुद्दों पर सरकार चार साल से हवाबाजी कर ही है, नतीजा कुछ नहीं निकला। इस पर मुंडे ने कहा कि मराठा आरक्षण को सरकार ने कोर्ट में डाल दिया। किसी को आरक्षण नहीं दिया। युवकों को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार ने केवल अफवाह फैलाई है।

मुंडे ने कहा कि सरकार ने मॉनसून अधिवेशन नागपुर में क्यों आयोजित किया? इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। सदन में सरकार को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अगले 13 दिनों में सदन में घोषणाओं की बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन सरकारी घोषणाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। किसानों को फसल का कर्ज नहीं मिल पा रहा है। बैंक के अधिकारी किसानों की पत्नियों से शरीर सुख की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges