Published On : Mon, May 7th, 2018

MNS ने किया प्रदर्शन, बुलेट ट्रेन के लिए जमीन की नपाई रुकी

Advertisement

Raj Thackeray
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अधिगृहित की जाने वाली जमीन की नपाई के काम को सोमवार को रोक दिया। राज्य के लोक निर्माण विभाग द्वारा पड़ोसी जिले ठाणे के शिल गांव के शिलफाटा इलाके में भूमि नापने का कार्य किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रक्रिया को बाधित किया और भारी पुलिस बल मौजूद होने के बाद भी विरोध करने वाली भीड़ की संख्या बढ़ती गई जिससे दोपहर में काम को रोकना पड़ा।

एमएनएस के ठाणे जिले के अध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा, ‘हम इस नपाई कार्यक्रम का विरोध जारी रखेंगे क्योंकि हमें नौकरियां चाहिए न कि कोई बुलेट ट्रेन। इस पूरे काम को रोकने के लिए अधिकारियों को मजबूर करने के लिए हम अचानक होने वाले विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।’

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे कई अरब डॉलर वाली इस परियोजना का खुलकर विरोध जताते रहे हैं और रैलियों के दौरान इस गलियारे के मार्ग के आस-पास रहने वाले किसानों से अपनी जमीनें नहीं देने की भी अपील की है। इस 508 किलोमीटर की मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में 1,08,000 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान किया गया है। इस लागत का 81 प्रतिशत हिस्सा जापान की सरकार से मिलने वाला ऋण पूरा करेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.