Published On : Thu, Aug 10th, 2017

लालू के करीबी RJD नेता की हत्या, दानापुर में बाइक सवारों ने गोलियों से भूना

Advertisement

बिहार में आरजेडी के पार्षद केदार राय की हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर दानापुर में गोलिया चलाई, जिसके बाद उनकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक केदार राय आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी थे।

बाइक सवार बदमाशों ने उनपर सुबह 5:30 बजे हमला किया, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाइक सवार हमलावारों ने बातचीत के दौरान केदार राय के चेहरे पर दो गोली मारी। मामले में अभी कोई अन्य जानकारी नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
27 June 2025
Gold 24 KT 96,400 /-
Gold 22 KT 89,700 /-
Silver/Kg 1,07,500/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above