Published On : Thu, Sep 27th, 2018

मेडिकल में लेडी एमडी डॉक्टर ने किया खुदखुशी का प्रयास

Advertisement

GMCH Nagpur

नागपुर : मेडिकल अस्पताल और कॉलेज में एमडी की पढाई कर रही एक महिला डॉक्टर ने खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला डॉक्टर की हालत गंभीर है और वो जिंदगी और मौत से जूझ रही है। आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला डॉक्टर का नाम अश्विनी मयूर शिंदे (26) है। मेडिकल परिसर में ही स्थित हॉस्टल में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे घाटी इस घटना से अचानक सनसनी फ़ैल गयी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुँची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अश्विनी डीओआरएल अभ्यासक्रम के लिए नागपुर आयी थी। वो परिसर में स्थित मार्ड हॉस्टल के कमरा नंबर 42 में रह रही थी। अश्विनी के साथ डॉ श्रुति तगाडे के साथ एक अन्य महिला डॉक्टर रह रही थी।

ये तीनो साथ में लेक्चर के लिए जाती थी। लेकिन आज सुबह 10 बजे तक जब अश्विनी क्लासरूम में नहीं पहुँची तो श्रुति कमरे में पहुँची। रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्रुति ने कई बार आवाज़ लगाई लेकिन भीतर से कोई प्रतिसाद नहीं मिला। जिसके बाद श्रुति ने खिड़की से अंदर झाँका तो भीतर के नज़ारे ने उनके पाव के नीचे से ज़मीन ही सरका दी। जिसके बाद श्रुति ने जोर से चिल्लान शुरू कर दिया। आवाज़ सुनकर ईमारत से सुरक्षा रक्षक पहुँचे और कमरे के दरवाजे को तोडा गया।

जब तक श्रुति पहुँचती तब तक अश्विनी के शरीर से काफ़ी खून बह चुका था। उन्हें तुरंत मेडिकल के आयसीयू में भर्ती कराया गया। डॉ अश्विनी के गले की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है की उन्होंने सर्जिकल ब्लेड के गले को कांटा है। फ़िलहाल डॉ अश्विनी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges