Published On : Tue, Aug 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

श्रम मंत्रालय ने इंटक के तीनों गुटों को दी मान्यता !

Advertisement

– इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के तीनों ही गुट संजीवा रेड्डी चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और केके तिवारी गुट को केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने निमंत्रण भेजा है। अवसर है 24 अगस्त को ई श्रम पोर्टल की लांचिंग का।

नागपुर/नई दिल्ली -कोयला श्रमिकों के वेतन समझौते को बनी कमेटी जेबीसीसीआइ(JBCCI) से भले ही इंटक को बाहर कर दिया गया हो लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसके तीनों धड़ों को बैठक के लिए बुलाया है। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के तीनों ही गुट, संजीवा रेड्डी, चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और केके तिवारी गुट को केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने निमंत्रण भेजा है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अवसर है 24 अगस्त को ई श्रम पोर्टल की लांचिंग का। इसमें भाग लेने के लिए सरकार ने 14 श्रम संगठनों को आमंत्रित किया है। इसमें अन्य संगठनों से दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। जबकि इंटक के तीनों गुटों से दो-दो लोगों को भाग लेने को आमंत्रित किया गया है।असंगठित मजदूरों का तैयार होगा डाटा बेस कार्यक्रम दो से तीन बजे तक श्रम शक्ति भवन के मुख्य कमेटी रूम में आयोजित किया गया है। सत्र को केंद्रीय श्रम मंत्री संबोधित करेंगे। वे ई श्रम पोर्टल का लोगो जारी किया जाएगा और यह कैसे काम करे, इसका ढांचा क्या हो इस पर सभी श्रमिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा।

पोर्टल पर देश भर के असंगठित मजदूरों का डाटा बेस तैयार किया जाएगा। इससे मजदूरों को क्या लाभ होगा और इसमें श्रमिक संगठन क्या भूमिका निभा सकते हैं इस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। सभी श्रमिक संगठनों के महासचिवों को श्रम विभाग के आप्त सचिव शैलेश कुमार सिंह ने पत्र भेजा है।

Advertisement

इन्हें भेजा गया पत्र
भारतीय मजदूर संघ, इंटक रेड्डी गुट, दुबे गुट, तिवारी गुट, हिंद मजदूर सभा, आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस, सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस, आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआइयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ इंप्लायड वीमेन एसोसिएशन (सेवा), आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन (एआइसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ), यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी), नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (डीएचएन)।

Advertisement
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ मनसे का प्रदर्शन #maharashtranews #kolhapur #newsupdate #maharashtra

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हादसे में सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra

सोनम वांगचुक समर्थन में उल्हासनगर में प्रदर्शन #maharashtranews #ulhasnagar #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

छात्र मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी का ज्ञापन #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges