Published On : Fri, Mar 3rd, 2017

संजय गांधी निराधार योजना का लाभ आधार कार्ड से लिंक करने पर ही

Advertisement

Sanjay Gandhi Niradhar
नागपुर:
सामाजिक न्याय विभाग की ओर से मिलने वाले संजय गांधी निराधार योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग योजना का लाभ लेने के लिए अब इन योजना के खाता धारकों को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य है, नहीं तो अनुदान मिलना बंद हो जाएगा।

नागपुर के जिलाधिकारी सचिन कुर्वे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 6 से 10 मार्च के बीच इन योजनाओं के लाभार्थी अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें। बैंक के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में भी आधार कार्ड की ज़ेरॉक्स प्रति स्वीकारने की व्यवस्था की गयी है। नागपुर टुडे अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि वे किसी ऐसे लाभार्थी को जानते हों जिसे कि संजय गांधी निराधार योजना अथवा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग योजना की तहत अनुदान मिलता है, तो उन्हें आधार कार्ड से अपने खाते को लिंक करने के बारे में सूचित कर जागरुक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.