Published On : Sat, Dec 15th, 2018

अगर देश हिंदू राष्ट्र बनता है तो देश के भीतर ही कई राष्ट्र बनाने की स्थिति आ जायेगी – कुमार केतकर

Advertisement

नागपुर – राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों की जमकर आलोचना की,समाचार पत्र समूह लोकमत के कार्यक्रम में बोलते हुए केतकर ने हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को गलत बताया। उन्होंने कहाँ अगर देश हिंदू राष्ट्र होता है तो देश के कई भागों में अपनी नीतियों और सोच के हिसाब से अलग राष्ट्र बनाने की माँग उठ खड़ी होगी।

कश्मीर,मेघालय,मिजोरम,अरुणाचल प्रदेश,खालिस्तान से ही माँग उठने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच देश के लिए घातक है अगर 2019 में मोदी की वापसी होती है तो यह देश की सबसे बड़ी गलती जैसा होगा। क्यूँकि तब मोदी और संघ अपने हिसाब से देश को चलाने की कोशिश करेंगे।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इन दोनों की सोच खतरनाक है देश में संवैधानिक संस्थाओं को ख़त्म करने का प्रयास शुरू हो चुका है और 2019 के बाद इसमें और तेजी आयेगी। देश को सेक्युलर ढाँचे में रहने की आवश्यकता है गाँधी और नेहरू परिवार ने अब तक सेक्युलर मूल्यों को बचाने का काम किया है। देश को नेहरूवाद की आवश्यकता है इसी के माध्यम से हम सब एक रह सकते है।

देश को बचाने की जिम्मेदारी जनता की है अगर मोदी वापस आते है तो यह जनता की सबसे बड़ी गलती होगी। राहुल गाँधी के माध्यम से सेक्युलर ढाँचे को बचाने का काम हो रहा है लेकिन यह सिर्फ उनके माध्यम से संभव हो जायेगा ऐसा नहीं है इसके लिए देश की जनता को साथ आना होगा।

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges