
नागपूर : बाबरी विध्वंस के 28 साल के बाद न्यायालय ने आखिरकार रामकाज को सही करार देते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया I देर से ही सही, लेकीन बिलकुल सटीक फैसला सुनाया गया I आडवाणी, उमा भारती, कल्याणसिंह, साध्वी ऋतंभरा, विनय कटियार, नृत्य गोपालदास महाराज सहित अयोध्या के 32 योद्धाओ को कोर्ट ने आज निर्दोष करार दिया I एक ऐसा देश जहा बहुसंख्याक हिंदू है, ऐसे में हिंदूओ की आस्था और श्रद्धा के अनुरूप कार्य करना कोई गुनाह नही I यह बात इस फैसले से साबित हुई है I आदरणीय आडवाणीजी के रथयात्रा का सफल अंजाम तो राम मंदिर के भूमिपूजन के साथ ही पुरा हो गया था I लेकीन कोर्ट के फैसले से उनकी रथयात्रा एक सही कदम था ऐसा प्रतीत होता है I
बाबरी विध्वंस के बाद अशोकजी सिंघल जैसे अयोध्या के जो योद्धा काल के गाल में समा गये, उनकी आत्मा भी कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से प्रसन्न होगी I उसी प्रकार जो 32 योद्धा जिन्हे आज निर्दोष करार दिया गया, उन्हे भी रामकाज के सफल होने की ख़ुशी महसूस हो रही होगी I कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते है I
यह फैसला सुनाने के तुरंत बाद सेवानिवृत्त हुए न्यायाधीश एस.के.यादव को भी इस ऐतिहासिक फैसले पर गर्व तथा सुकून महसूस हो रहा होगा I पूर्व नागपूर भा.ज.पा. ने इस अवसर पर सतरंजीपुरा चौक पर जश्न मनाया I
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




