Published On : Sat, Mar 20th, 2021

उपराजधानी में जारी है कोविड-19 का तांडव

Advertisement

जिले में 3679 नए मामले, 29 की मौत

नागपुर: नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में 3679 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. शनिवार को हुई 29 मौतों से कोरोना के चलते मरने वालों का आंकड़ा 4592 तक पहुंच गया है. मरने वालों में 17 शहर के मरीज़, 9 ग्रामीण अंचल के मरीज़ और 3 नागपुर जिले के बहार के मरीज़ शामिल हैं. ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 157249 तक पहुंच गई है और अब तक हुई कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 189466 है.

ठीक हुए मरीज़ों में से ज़्यादातर मरीज़ होम आइसोलेशन के दौरान स्वस्थ हुए हैं. शनिवार को 1594 मरीज़ स्वस्थ हुए है. जिले का रिकवरी रेट 83 प्रतिशत तक पहुँच गया है. पॉजिटिव मरीजों में एम्स से 313, जीएमसी से 674, आइजीजीएमसी से 433, नीरी से 116, यूनिवर्सिटी से 310, प्राइवेट प्रयोगशालाओं से 1687 और एंटीजन टेस्टिंग प्रयोगशालाओं से 146 नए मामले सामने आए हैं.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे निवारक उपायों का पूर्ण अनुशासन से पालन कर प्रशासन को महामारी पर नियंत्रण पाने में मदद करने का आवाहन किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.