Published On : Wed, Mar 31st, 2021

मनपा के सहयोग से कोल क्लब में कोविड 19 टेस्ट कल भी

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज बड़ी संख्या में कर्मियों, उनके परिवार जनों और घरेलू कार्यों में सहयोग करने वालों ने कोविड-19 टेस्ट करवाया।

उल्लेखनीय है कि वेकोलि प्रबंधन ने कोविड-19 के खतरे को देखते हुए नागपुर महानगर पालिका (NMC) के सहयोग से स्थानीय कोल क्लब में आज दो दिवसीय कोविड टेस्ट कैंप लगवाया।

इस जांच शिविर में लाभान्वित लोगों ने वेकोलि प्रबंधन , चिकित्सा विभाग और मनपा के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कल 01 अप्रैल, 2021 को भी कोल क्लब में आयोजित इस जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है और कोरोना प्रोटोकॉल के शासकीय नियमों का पालन करते हुए सहयोग की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.