नागपुर: कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (सिरोवा) के बैनर तले, महारत्न कोल इंडिया लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने आज (२१/०५/२०२०) को प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में क्रमशः एक लाख व पचास हज़ार रुपए की राशि वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सहायता स्वरूप दी ।
१.५ लाख रुपए की धन राशि को रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वेच्छा से एकत्र किया है । दोनों राहत कोषों के लिए चैक सिरोवा के पदाधिकारियों ने नागपुर के कलेक्टर श्री रवीन्द्र एच ठाकरे, आई.ए. एस. को सौंपे ।
वैश्विक महामारी के दौरान विभिन्न चुनौतियों के बावजूद महारत्न पब्लिक सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस योगदान को दिया है । यह फंड एस.ई.सी.एल. के पूर्व निदेशक वित्त के मार्गदर्शन में एकत्र किया गया है । चैक हैंड ओवर करते समय श्री कोमवार के साथ श्री एस.के. जगनानिया, श्री डी.सी.गुप्ता, श्री कुलकर्णी, श्री सायरे मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





