Published On : Wed, Jun 27th, 2018

स्वच्छ भारत अभियान में काटोल नगरपरिषद सम्मानित

Advertisement

काटोल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान स्वछ शहर अन्तर्गत में काटोल शहर नगरपरिषद ने संपूर्ण भारत में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के लिए शहवासियों का सहयोग और नगरपरिषद के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, सफाईदार कामगारों का कठिन परिश्रम उल्लेखनीय है।

स्वच्छ भारत अभियान में काटोल नगरपरिषद देशभर में पांचवें स्थान पर तथा राज्य में तीसरे एवं विदर्भ में प्रथम स्थान आने पर नागरिक, अधिकारों, कर्मचारियों, सफाई कामगारों का शाल, श्रीफल तथा कपड़े का स्मृतिचिन्ह प्रमाण पत्र देकर विधायक गिरीश व्यास के हाथों सत्कार किया गया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समारोह की अध्यक्षता नगराध्यक्ष वैशाली ठाकूर ने की। मुख्याधिकारी अशोक गराटे, उपाध्यक्ष जितेंद्र तुपकर,सभापती देविदास कठाणे, सुभाष कोठे, राजु चरडे, शालीनी बन्सोड, नगरसेवक हेमराज रेवतकर, सुकुमार घोड़े, किशोर गाढवे, तानाजी थोटे, प्रशांत श्रीपतराव, मनोज पेंदाम, नगरसेवका वनिता रेवतकर, संगिता हरजाल, माया शेरकर, श्वेता डोंगरे, जयश्री भुरसे, शालिनी महाजन, लता कडु, राजू ठाकूर, मनीष हरजाल, भरत पटेल, आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए चरणसिंह ठाकुर ने कहा कि काटोल शहर को देश में नंबर वन बनने का सपना साकार होते हुए खुशी महसूस हो रही है। काटोल में 24 घंटे पीने का पानी, सुंदर बाग-बगीचे, स्वास्थ्य की दृष्टि से गंदा पानी बहा कर ले जाने वाली बड़ी पाईप लाईन का निर्माण होगा। यह गंदा पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाकर उस पर प्रक्रिया होगी। काटोल को राष्ट्र स्तर पर पुरस्कार मिलने एवं विकास में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे का सहयोग होने से उनके प्रति चरणसिंग ने आभार व्यक्त माना।

Advertisement

शहरवासियों तथा कर्मचारियों द्वारा चरणसिंग ठाकुर, नगराध्यक्ष वैशाली ठाकूर, उपाध्यक्ष जितेंद्र तुपकर, का विधयाक गिरीश व्यास ने सत्कार किया। अधीक्षक अभियंता नितिन गौरखेडे, राजेन्द्र काळे, समिर गणवीर, राजू घोडकी, अविनाश बरसे, कैलाश खंते, ने अपने विचार रखे। संचालन वसंत राऊत, ने किया आभार नामदेव बाराई ने माना। मनोज जवंजाल विजय ठाकरे, बोरकर साहेब, करण घिचरिया, सुरेश चांडे, व शहरवासी उपस्थितथे।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges