Published On : Sat, Sep 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कोराडी- महादुला के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

Advertisement

– क्षीणता की वजह से कांग्रेसी नेताओं की नींद हराम

नागपुर – कोराडी-महादुला सर्कल के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुखता मे भारतीय जनता पार्टी मे प्रवेश किया है।परिणामतः इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी शक्तिहीन एवं शक्तिहीक्षीण होने से कांग्रेसी नेताओं मे बेचेनी सी बढ गई है।

व्याप्त चर्चाओं के मुताबिक तत्कालीन महाविकास अघाडी सरकार के ऊर्जा मंत्री डा नितिन राऊत ने क्षेत्रीय बेरोजगार युवकों को स्थानीय पावर प्लांट में रोजगार दिलाने मे असमर्थ रहे हैं।परिणामतः तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे कांग्रेसी नेता डा नितिन राऊत के प्रति सख्त नाराज दिखाई दे रहे हैं। निवर्तमान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस के तत्कालीन ऊर्जा मंत्री डा नितिन राऊत ने अपने निज स्वार्थ के लिए संजय हरद्वानी जैसे उगाहीखोर दलाल पाल रखे थे।

जिसके माध्यम से पावर प्लांटों की कंपनी तथा ठेकेदारों और अधिकारियों मे असंतोष पनप उठा रहा था। दूसरा कारण यह है कि तत्कालीन ऊर्जा मंत्री डा नितिन राऊत के कार्यकाल में निधि के अभाव की वजह से कंपनी ठेकेदारों के ऊपर कर्जाबाजारी, मजदूर शोषण के मामले में वृद्धियां हूई है। कांग्रेस पार्टी नेताओं की असमर्थता की वजह से कार्यकर्ताओं को भाजपा मे प्रवेश करना पड रहा है।

Advertisement

भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूर्व ऊर्जा मंत्री बावनकुले से आशा व्यक्त की है कि सभी बेरोजगार युवकों को स्थानीय पावर प्लांट में रोजगार दिलाने मे कामयाब होंगे।

हालांकि कांग्रेस दो तीन गुटों में बंटने और आपसी झगडों के कारण कार्यकर्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहे थे? इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी मे जातीयवाद भाई-भतीजावाद और फूट डालो और राज करो की नीति के कारण कांग्रेस की हवा खराब हो गयी है।मानो कांग्रेस पार्टी पंच्चर टायर पर चल रही है।

कांग्रेस पार्टी की दशा और दिशा खराब होने के कारण कांग्रेस मे चहुंओर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं में मुन्ना जामदार,नरेश बेलेकर, मेघराज बेलेकर, गुड्डू बेलेकर, लक्ष्मीकांत धनुले, कैलाश पटेल,वैभव बन्डे की अगुवाई में अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मे प्रवेश किया है।भाजपा मे शामिल कार्यकर्ताओं में अनेक महिलाओं का भी समावेश है।इस मौके पर कोराडी पंचायत के सरपंच नरेंद्र धानोले भी उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.