Published On : Sat, May 30th, 2015

कोराडी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

Advertisement


मुख्यमंत्री और पालकमंत्री की उपस्थिति में लिया प्रवेश

CM and MLA bawankule
कोराडी (नागपुर)। मुख्यमंत्री निवास रामगिरी में कामठी तहसील अंतर्गत लोणखैरी पंचायत समिति कांग्रेस सदस्य मदन राजुरकर ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के उपस्थिति में करीब 400 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया. जिससे इस क्षेत्र में कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा है.

खापा (पाटण) निवासी मदन राजुरकर ने इस दौरान बताया कि, राज्य के भाजपा के विकास के लिए प्रभावित होने से उन्होंने ये कदम उठाया. उनके साथ बाबुलखेडा सरपंच सविता रामचंद्र जिचकार, ग्राम पंचायत सदस्य पुर्णिमा ढोले, खापा ग्राम पंचायत सदस्य निझाम बरांडे, लोकेश बोंडे, चंद्रकला कांबले, पूर्व सरपंच सुरेश बोंडे, पप्पू डोगरे, लोणखैरी ग्रामपंचायत सदस्य सुनील आंजनकर, युवराज ठाकरे, चिचोली पूर्व सरपंच धर्मेद कापसे, खापा के गुरुदेव सेवाश्रम अध्यक्ष शालिक वानखेडे, सामाजिक कार्यकर्ता मारोती बावने आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां कि, मै कार्यकर्ताओं का दिल से स्वागत करता हूं तथा कार्यकर्ताओं का सन्मान ध्यान में रखा जायेगा. उनके क्षमता अनुसार पक्ष का काम सौपा जायेगा. इस दौरान अरविंद खोबे, संजय मैंद, सुरभानजी मोरे, रामकृष्ण सोरमोरे, कृष्णा वरांडे उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.