Published On : Tue, May 26th, 2015

कोंढाली : अज्ञात वाहन ने निलगाय को मारी टक्कर, मौत

Advertisement


रिंगणाबोडी परिसर की घटना

blue bull
कोंढाली (नागपुर)।
रिंगणाबोडी परिसर में नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने निलगाय को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी की तलाश में नीलगाय सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने निलगाय को जोरदार तकर मार दी. इस घटना में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकरी वनपरीक्षेत्र अधिकारी व्ही. एस. उमाले और उपवन परिक्षेत्र वन अधिकारी पठान को दी गई. उन्होंने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया. निलगाय के मुंह को जबरदस्त जख्म हुई. जिससे उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद निलगाय को जमीन में दफनाया गया.

गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से गर्मी में पारा 47० डिग्री के ऊपर जाने से वन्य प्राणियों को पानी के लिए जंगल में भटकना पड़ता है. इसके लिए शासन की ओर से जगह-जगह टाकिया बनाई है. लेकिन पानी के अभाव से टाकिया सूखे रहते है. इस वजह से प्राणीयों को भटकना पड़ता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.