Published On : Fri, Apr 14th, 2017

जाने नागपुर में प्रधानमंत्री के हाथों कौन-कौन सी परियोजना का हुआ उद्घाटन

Advertisement


नागपुर:
भीमआधार एप्प – डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिए भीमआधार एप्प का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। 25 दिसंबर 2016 को शुरू हुए केंद्र सरकार के तहत डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत डॉ आंबेडकर जयंती और गुड़फ्राईडे के अवसर पर लोकार्पण

डाक टिकिट का अनावरण – डॉ बाबासाहब आंबेडकर की 126 वी जयंती के अवसर पर पोस्टल विभाग ने एक डाक टिकिट का निर्माण किया है। इस डाक टिकिट में डॉ आंबेडकर द्वारा दीक्षाभूमि पर देश के सबसे बड़े किये गए परिवर्तन को दिखाया गया है। इस डाक टिकिट का भी अनावरण किया गया।

IIIT – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का भी प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया।

IIM – भारतीय प्रबंध संस्थान देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रबंध शिक्षा संस्थान नागपुर में शुरू हो चुका है और फ़िलहाल वीएनआयटी कैम्पस में है।

AIIMS – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , की स्वस्थ्य सेवा में देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्था का निर्माण नागपुर के मिहान में किया जाने वाला है।

Advertisement

पवार प्रोजेक्ट – कोराडी स्थित महाजेनको के 1980 मेगावैट औष्णिक बिजली परियोजना का प्रधानमंत्री ने लोकापर्ण किया। जिसमें फिलहाल 210 मेगावैट युनिट क्रमांक 6 का नूतनीकरण और आधुनिकीकरण चल रहा है जबकि 7 बिजली इकाइयों से फिलहाल उत्पादन शुरू है।

प्रधानमंत्री आवास योजना – महाराष्ट्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले चरण में 40 हज़ार से ज्यादा घरो का निर्माण करने जा रही है इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री ने किया।

लेशकैश टाउनशिप – सरकार ने देश के 75 शहरों को लेशकैश टाउनशिप घोषित किया है। अब इन शहरों में कैश के बिना भी आसानी से व्यवहार किया जा सकता है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.