गर्भस्थ शिशु की मौत, महिला गंभीर
चंद्रपुर। गर्भवती पत्नी के गर्भ में पल रही संतान को लेकर अनैतिक संबंधों का संदेह कर पति ने पत्नी को चाक़ू घोंप दिया. इससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी पति विठ्ठल घुसे को गिरफ्तार कर लिया है.
अधिक जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी गायत्री विठ्ठल घुसे (28) प्रसूति के लिए अपने मायके गोंड़पिपरी आई हुई थी. गुरुवार को उसके पति विठ्ठल ने पत्नी के चारित्र्य पर शक कर सुबह 7:30 बजे के बीच गायत्री के पेट में चाक़ू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल को तुरंत ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया. आपरेशन कर प्रसूति किये जाने पर शिशु मृत अवस्था में पाया गया. उसके गाल और हाथ पर चाकू के घाव थे. गायत्री की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है. गोंड़पिपरी पुलिस ने पति विठ्ठल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Representational Pic
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews







