Published On : Mon, Nov 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

वेटर पर चाकू से हमला, मामला दर्ज

Advertisement

-कड़बी चौक स्थित होटल में कर्मचारियों में खूनी झड़प

नागपुर: कड़बी चौक के एक होटल के वेटर और कर्मचारी में झड़प हो गई। कर्मचारी ने वेटर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने आशीष मूलेंद्र द्विवेदी (24) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह रीवा मध्य प्रदेश का निवासी है। आरोपी का नाम चिंटू चरणजीत राजपूत (42) है। वह गुरुनानकपुरा, कमाल चौक का निवासी है।

आशीष और चिंटू दोनों कड़बी चौक के पास स्वाद पंजाबी होटल में कार्यरत हैं।

Advertisement

शनिवार दोपहर को काम के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। चिंटू किचन से चाकू लाया और आशीष के चेहरे पर वार कर दिया। आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जरीपटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आशीष की शिकायत के आधार पर चिंटू को गिरफ्तार किया गया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.