Published On : Sun, Aug 12th, 2018

हुड़केश्वर में एक वृध्द पर चाकू से हमला

Advertisement

Representational Pic

नागपुर: हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में 2 मजदूरों ने एक वृद्ध ठेकेदार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पुलिस ने व्यंकटेशनगर निवासी विट्ठल प्रजापति (67) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

शनिवार की सुबह प्रजापति ने टेलीफोननगर चौक के ठिये से एक मिस्त्री और 2 मजदूरों को बहादुरा फाटा के पास स्थित टेकआफ सिटी में काम के लिए बुलाया. दोनों लेबरों को रेती जमा कर सीमेंट में मिक्स करने को कहा.

मजदूरों ने काम करने से इंकार कर दिया. गालीगलौच कर हाथापाई करने लगे. काम छोड़कर वहां से चले गए. दोपहर 2 बजे के दौरान प्रजापति अपने दुपहिया वाहन पर घर जा रहे थे. संजूबा हाईस्कूल के पास दोनों मजदूरों ने उनका रास्ता रोका. उन्हें गाड़ी से गिरा दिया.

एक आरोपी लात-घूसें मारने लगा. दूसरे आरोपी ने चाकू निकालकर प्रजापति के पेट, कमर और पीठ पर वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. लोगों को जमा होते देख आरोपी भाग निकले. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.