Published On : Sat, Jan 19th, 2019

खासदार क्रीड़ा महोत्सव में शतरंज में जयंत काटदरे, वैभव राऊत, श्रेयस बहादुरे जीते

Advertisement

कॅरम टूर्नामेंट में इरशाद अहमद और अंजली प्रजापती ने जीता टूर्नामेंट

नागपूर: खासदार क्रीड़ा महोत्सव में शुक्रवार से शुरू हुई शतरंज टूर्नामेंट में नामचीन खिलाड़ियों ने तीसरे लेवल में विजयी अभियान जारी रखा है. टूर्नामेंट के तीसरे लेवल के बाद खिलाड़ियों समेत कुल 38 खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से बढ़त ली है. टूर्नामेंट के तीसरे लेवल में जयंत काटदरे ने जय कापसे को, दूसरे रेटेड में वैभव राऊत ने नितीश राठी को हराया. तीसरे रेटेड में लव काकरा को 53 रेटेड श्रेयस बहादुरे ने हराकर सभी को आश्चर्यचकित किया. अन्य रेटेड शतरंज खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा.

Gold Rate
Sept 16,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी के साथ ही खासदार क्रीड़ा महोत्सव के कॅरम टूर्नामेंट में मेल सिंगल में इरशाद अहमद और महिला सिंगल में अंजलि प्रजापति ने जीत हासिल की. मेल ग्रुप के फाइनल मुकाबले में राय क्लब के इरशाद अहमद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जनता क्लब के निखिल लोखंडे को 24 -14, 25-0 से हराकर जीत हासिल की. महिला ग्रुप के फाइनल मुकाबले में अंजलि प्रजापति ने दीप्ती निशाद को 15-7, 20-0 से हराकर जीत दर्ज की. इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक डॉ. मिलिंद माने के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए.

इरशाद अहमद, अंजली प्रजापतीला जेेतेपद.पुरस्कार वितरण सोहळ्यात आमदार डॉ. मिलिंद माने यांच्या हस्ते पुरस्कार प्रदान करण्यात आले..

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.