Published On : Thu, Sep 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

किशोर तिवारी शिवसेना प्रवक्ता बने

Advertisement

न्यूज चैनलों पर जोरदार ढंग से रखते रहे पक्ष

नागपुर – अबतक देश विदेशों के लगभग सभी न्यूज चैनलों पर लगातार कई वर्षों से जोरदार ढंग से शिवसेना का पक्ष रखने वाले राज्यमत्री दर्जा प्राप्त किशोर तिवारी को शिवसेना ने अब अपना अधिकृत राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। किसान नेता तिवारी नागपुर के रहने वाले हैं। वे देश में किसान आत्महत्या का मसला उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। शिवसेना सचिव विनायक राऊत ने शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर किसान नेता किशोर तिवारी की नियुक्ति कि है।

श्री तिवारी विगत ८ वर्षो से राज्य सरकार के किसान मिशन – वसंतराव नाईक कृषि स्वालंबन मिशन के पूर्ण कालीन राज्य मंत्री दर्जा और अधिकार प्राप्त अध्यक्ष हैं, जिन्होंने सरकार के समक्ष किसानों की विभिन्न समस्यायों को निर्भयता और पुरजोर तरीके रखकर इस गंभीर विषय पर लगातार प्रशासन को कई निर्णय लेने के लिए बाध्य किया है।

उनके मिशन द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में किए गए जमीनी हकीकत से जुड़े दौरों के आधार पर राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष समय समय पर प्रस्तुत रिपोर्ट के माध्यम से किसानों को राहत पहुंचाने में सक्षम योगदान दिया है ! उन्होंने अपनी अधिकृत प्रवक्ता पद की नियुक्ति और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपने के लिए उद्धव ठाकरे के प्रति आभार जताया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.