
कोरोना आपदा राहत कार्य में अतुलनीय योगदान के लिए पुलिस उपायुक्त डॉ नीलेश भारने एवं समस्त नागपुर पुलिस का श्रीमती कीर्तीदा अजमेरा ने आभार प्रकट किया
नागपुर शहर एम एस एम ई की कन्वेनर श्रीमती किर्तीदा अजमेरा ने नागपुर पुलिस उपायुक्त डॉ नीलेश भारणे जी से सदिक्षा भेंट की एवं कोरोना आपदा राहत कार्यों के लिए उनका एवं समस्त नागपुर पुलिस का सम्मान एवं धन्यवाद दिया ।
श्रीमती कीर्तीदा अजमेरा ने डॉ नीलेश भारणे जी को अपने द्वारा हाल ही में आरोग्य सेतु ऐप के प्रचार प्रसार हेतु उनके कार्य के लिए वर्ल्ड रेकॉर्ड के भी जानकारी दी,एवं नागपुर पुलिस द्वारा डॉ भारणे जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अनेक सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एवं समस्त नागपुर पुलिस के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।
डॉ भारणे ने भी श्रीमती कीर्तीदा अजमेरा को आरोग्य सेतु ऐप के प्रचार एवं प्रसार में उनके द्वारा स्थापित विश्व रेकॉर्ड बधाई दी एवं आगे भी नागपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अनेक सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के आश्वासन की अनुशंसा की.
डॉ भारणे ने समस्त नागपुर वासियों से कोरोना आपदा के इस समय में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की जिससे नागपुर शहर शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो सके ।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
डॉ. राजीव पोतदार 80 फीसदी मतों से जीतेंगे.. #nagpurnews #latestnews #ashishdeshmukh #politicsnews
12 वर्षों में बदली देश की विकास तस्वीर.. #nagpurnews #nitingadkari #politicsnews
एमआईडीसी कारखाने से दो हजार खाद बोरियां जब्त.. #vidarbhannews #maharashtranews #newsupdate
तुकाराम मुंढे के नाम से मचा हड़कंप.. #maharashtranews #tukarammundhe #latestnews
विलय की चर्चा पर सुप्रिया सुळे का इनकार.. #nagpurnews #supriyasule #politicalnews







