Published On : Fri, Apr 5th, 2019

VIDEO:किरण बेदी की नातिन ने कहा- मुझे शर्म आती है कि आप मेरी नानी हैं

Advertisement

नई दिल्ली: पुदुच्चेरी की गवर्नर किरण बेदी की नातिन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. किरण बेदी की नातिन का नाम मेहर भरूचा है. मेहर ने वीडियो जारी कर अपनी नानी किरण बेदी पर अपने पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मेहर ने बताया कि उनकी मां(किरण बेदी की बेटी) उनके पापा(किरण बेदी के दामाद) को चप्पलों से पीटती हैं, उन पर थूकती हैं और हिंसा भी करती हैं. मेहर भरूचा ने किरण बेदी पर पुलिस के जरिए अपने पिता को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है.

Advertisement

अपने पिता को प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर ही मेहर अपने पिता के पास रहने चली गई है. दरअसल किरण बेदी ने अपनी नातिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसका जवाब देने के लिए मेहर ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी और बताया कि वह अपने पिता के साथ सुरक्षित है और खुश है. वीडियो में मेहर ने यह भी कहा कि वह अपने पिता के साथ ही रहना चाहती है.

मेहर ने वीडियो में यह भी कहा कि जब मां-बाप के बीच झगड़ा चल रहा था तब किरण बेदी ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया था कि वह पति-पत्नी के बीच नहीं आना चाहती हैं लेकिन अब वो पुलिस का इस्तेमाल करके उसके पिता और उनके दोस्तों को परेशान कर रही हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.