Published On : Tue, Jun 4th, 2019

किन्नर उत्तम बाबा और साथियों ने किया मिलकर साथी किन्नर चमचम पर जानलेवा हमला, चमचम की हालत नाजुक

Advertisement

नागपुर- आज दोपहर कलमना पुलिस थाना अंतर्गत कामनानगर में किनर उत्तम बाबा और उसके साथियों ने मिलकर चमचम गजभिए पर जानलेवा हमला किया. हमले का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. हमले में चमचम का हाथ और कान कट गया साथ ही सिर पर भी गहरी चोटें आई हैं.

सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ सालों से चमचम और उत्तम बावा के अलग अलग गुट बने हुए हैं. पहले चमचम का गुरु उत्तम बावा था. अभी चमचम खुद गुरु है और उसके कई शिक्ष्य हैं. इनकी बिरादरी में किसी न किसी को गुरु मानना पड़ता है. पिछले कुछ सालों से चमचम की तरफ ज्यादा शिष्य जाने लगे और उत्तम बाबा की तरफ कम शिष्य आने लगे. तब से उत्तम बाबा के दिल में चमचम के प्रति खटास निर्माण हुई. चमचम ने कुछ साल पहले नागपुर मनपा से चुनाव भी लड़ा था. साथ ही उत्तम बाबा विदर्भ के मुहीम में भी सक्रिय था.

हालही में पिछले साल उत्तम बाबा को कोतवाली पुलिस ने जिंदा कारतूस और माउजर के साथ पकड़ा था. तब से उत्तम बाबा क्राइम की दुनिया में चर्चा में आया है. चमचम की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. उसे कामठी रोड के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. घटनास्थल पर तनाव का वातावरण निर्माण हुआ है. कलमना पुलिस,क्राइम ब्रांच तथा कण्ट्रोल रूम से स्पेशल फ़ोर्स भी बुलाई गई है. कलमना पुलिस ने कुछ संदिग्ध किन्नरों को हिरासत में लिया है. इस मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.