Published On : Wed, Jul 19th, 2017

मिहान में लंदन स्थित किंग कॉलेज हॉस्पिटल करेगा 1 हजार करोड़ का निवेश

Advertisement
King College Hospital

File Pic


नागपुर:
 नागपुर की पहचान अब मेडिकल हब के रूप में होने लगी है। शहर में उपलब्ध चिकित्सा का लाभ लेने के लिए आस पास के राज्यों से हजारो मरीज नागपुर पहुँचते है। शहर में मेडिकल सुविधा अब आने वाले दिनों में और भी बेहतर हो जाएगी और यहाँ अंतराष्ट्रीय स्तर की मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध होगी। वैश्विक स्तर पर मेडिकल क्षेत्र में लंदन की नामी कंपनी किंग कॉलेज हॉस्पिटल मिहान में 1000 करोड़ रूपए निवेश कर 1000 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल का बनाने वाली है। इस अस्पताल के लिए मिहान में राज्य सरकार ने कंपनी को 150 एकड़ जगह आवंटित भी कर चुकी है। मिहान के अधिकारियो के मुताबिक आने वाले एक महीने के भीतर कंपनी ज़मीन के 110 करोड़ रूपए का भुगतान कर देगी। इस अस्पताल में प्रमुखतः वह सुविधाएं उपलब्ध होगी जिनका लाभ लेने के लिए देश के लोग विदेश या फिर पडोसी देशो के मरीज विदेश जाते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंग्लैंड दौरे के दौरान वहाँ के तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के साथ इंडो -यूके हेल्थ केयर प्लान का समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत भारत में 11 जगहों पर इसी तरह के अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की इंग्लैंड सरकार से हामी दी थी। इंग्लैंड लंदन की कंपनी किंग कॉलेज और हॉस्पिटल की मदत से योजना साकार कर रही है। करार के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण होगा। महाराष्ट्र में मुंबई और नागपुर में अस्पताल का निर्माण होगा। मुंबई में जगह अब भी तय नहीं हो पाई है जबकि नागपुर में अस्पताल के लिए जगह का आवंटन किया जा चुका है।

देश भर में 11 जगहों पर निर्माण होने वाले अस्पतालों को खास तौर से उन विदेशी मरीजों के लिए बनाया जा रहा है जो चिकित्सा सुविधा के लिए लंदन या विदेश जाते है। इस करार के अंतर्गत एशियाेई देशो से विदेश जाने वाले मरीजों को भारत में बेहतर व्यवस्था दिलाना भी लक्ष्य है। इस अस्पताल में विदेशी डॉक्टर द्वारा भी मरीजों की जाँच की व्यवस्था होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.