Published On : Sat, Feb 16th, 2019

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रीय जनसुराज्य पार्टी ने दी श्रद्दांजलि

Advertisement

नागपूर: पुलवामा में देश के 40 से ज्यादा वीर जवान शहीद हो गए है. इस घटना के बाद पुरे देश में गुस्से का माहौल है. आतंकवाद के मामले में ठोस कदम और आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग की जा रही है. देश के विभिन्न राज्यों में सभी पार्टियों की ओर से विरोध प्रदर्शन और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. शनिवार को सविंधान चौक में आतंकवाद के विरोध में और वीर शहीद जवानों को श्रद्दांजलि देने के लिए राष्ट्रीय जनसुराज्य पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हुए. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश काकड़े समेत पार्टी के अन्य सदस्य और महिला सदस्य बड़ी तादाद में मौजूद थे. इस समय कैंडल लगाकर शहीदों को श्रद्दांजलि दी गई तो आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.

इस समय पार्टी के अध्यक्ष राजेश काकड़े ने कहा की यह जो आतंकवादियों की ओर से कायरतापूर्ण हरकत की गई है. जिसमें देश के जवान शहीद हुए है. इसका जवाब उन्हें देश की ओर से देना चाहिए. सैनिक हमारे लिए बर्फ में, रेत में और कई राज्यों के खराब मौसम में भी बॉर्डर पर भी देश की रक्षा करते है और उनकी हत्या इस देश के लिए काफी दुखद घटना है. इस घटना का उन्होंने निषेद किया है. इस दौरान पार्टी के चन्द्रभान रामटेके, रविंद्र खड़से, श्रीकांत ठाकरे, करड़भाजने, गजभिए, शिव समेत अन्य सैकड़ो लोग मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.