Published On : Tue, Aug 20th, 2019

कांट्रैक्टर का अपहरण, निर्दलीय पार्षद सहित 4 गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: पैसे के विवाद के चलते ओल्ड कामठी थाना क्षेत्र में एक कांट्रैक्टर का अपहरण कर फिरौती मांगी गई. इस मामले में पुलिस ने नगरसेवक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में रघुवीर मेश्राम (52), धीरज रघुवीर मेश्राम, दर्शन उर्फ शुभम राठोड़ और अन्य 1 का समावेश है. पुलिस ने नेताजी चौक निवासी अजय गोवर्धन वाधवानी (33) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

रघुवीर मेश्राम निर्दलीय पार्षद है और कबाड़ का व्यवसाय करते है. अजय कांट्रैक्टर है और उसकी मां भी पार्षद है. अजय और रघुवीर दोनों पार्टनरशिप में नगरपरिषद के ठेके लेते है. 2 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर रघुवीर और अजय के बीच विवाद हो गया.

रविवार की रात 11.30 बजे के दौरान अजय अपने दोस्त के साथ भागवत कथा सुनकर घर जा रहा था. दोनों ने नेताजी चौक पर रुककर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान रघुवीर, धीरद, कपील, बुध्दु और अन्य 7-8 आरोपी वहां पहुंचे. अजय को जबरदस्ती कार में बैठाया. उसे अपने कबाड़ के गोदाम में ले गए. वहां अजय के साथ जमकर मारपीट की गई. सोने की अंगूठी और नकद लूट ली. इसके साथ ही 5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी.

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. तड़के 4 बजे के दौरान एक आरोपी ने अजय को घर पर छोड़ा. अजय ने ओल्ड कामठी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने अपहरण, मारपीट और फिरौती का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.