Published On : Fri, Apr 3rd, 2015

अकोला : बच्चे को चुराने वाली महिला गिरफ्तार, 4 दिन पुलिस हिरासत

Advertisement


अकोला।
विगत 10 दिनों से लापता बच्चो को अपने पास रखकर उसे लेकर हो फरार होने का प्रयास कर रही महिला को रामदास पेठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने पर  न्यायाधीश ने उसे 4 दिन पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है.

न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवणी क्रांती नगर निवासी (48) वर्षीय कमला बाई सत्याभामा दांडेकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पोती 3 वर्षीय रेणुका 23 मार्च 2015 से नदारद है. इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी. इसी बीच रामदास पेठ पुलिस थाने के कर्मचारियों को एक महिला 3 वर्षीय बच्ची के साथ संदेहास्पद अवस्था में रेल्वे स्टेशन के शिवशंकर भोजनालय के पास दिखाई दी. उक्त महिला की हरकतों से पुलिस को दाल में काला नजर आया. जिससे पुलिस कर्मचारियों ने ताडंला अचलपुर (45) वर्षीय महिला सुंदर शामराव खंडारे से पूछताछ की. लेकिन महिला द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने के कारण उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे. पुलिस पूछताछ के दौरान आखिरकार महिला ने उक्त बच्ची उसकी न होने की बात मान्य कर ली. जिससे रामदास पुलिस ने आरोपी सुंदर खंडारे के खिलाफ धारा 366 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायाधीश हुसैन के सामने पेश किया. रामदास पेठ पुलिस ने  आरोपी महिला से पुछताछ करने के लिए 7 दिन पुलिस हिरासत में देने की मांग की. लेकिन आरोपी की अधिवक्ता वैशाली गिरी भारती व केशव एच गिरी ने पुलिस की दलील को खारिज करते हुए पुलिस हिरासत अवधि कम करने की मांग की. दोनों पक्षों की दलील सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने आरोपी महिला को 4 दिन पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.