
नागपुर: अंबाझरी थानातंर्गत एक शराब व्यवसायी का 3 लोगों ने पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख की फिरौती की मांग की है. अपहृत व्यवसायी का नाम मनीषनगर निवासी प्रशांत बजरंग आंबटकर बताया गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस के माथे पर बल आ गये. प्राथमिक जांच में पुलिस ने गुलामनवाज शेखू खान, सुरज चौधरी और शिवा की आरोपियों के तौर पर पहचान की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत 26 अगस्त को दोपहर करीब 3.30 बजे दोपहिया वाहन पर अपनी शराब की दूकान जाने के लिए घर से निकले. शंकरनगर चौक से रामनगर चौक के बीच गुलामनवाज शेखू खान, सुरज चौधरी और शिवा समेत उनके कुछ साथियों ने पंकज को रोका.
उन्होंने पिस्तौल के दम पर पंकज को दोपहिया वाहन से उतारकर अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपी पंकज को किसी अज्ञात स्थान पर ले गये और जाने से मारने की धमकी देने लगे. वहीं जिंदा बचने के लिए 10 लाख रुपये की खंडनी की मांग की.
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खंडनी की रकम मिलने के बाद ही पंकज को छोड़ा. इसके बाद पंकज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




