Published On : Mon, Nov 17th, 2014

यवतमाल : पार्सल उड़ानेवाला मुख्य सूत्रधार अमरावती में

Advertisement


यवतमाल।
पिछले कुछ दिन पूर्व स्थानीय स्टेट बैंक चौक पार्सल उड़ाने की घटना घटी थी. गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान मिली. इस घटना को अंजाम देनेवाला मास्टरमाईंड अमरावती में होने की बात स्पष्ट हो गई है. इसके साथ घटना में यवतमाल के 3 से 4 अपराधी शामिल की बात भी सामने आयी है. लेकिन अपराधियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता नहीं मिली.

धामणगाव से आंगडीया कुरिअर सव्र्हीस पार्सल लेकर यवतमाल एक व्यापारी को शस्त्रे के धाक पर लूटा गया था. पार्सल में लाखोंं का वर्थ कैपिटल होने की चर्चा में है. पुलिस के सतर्कता से ही इस घटना के मुख्य आरोपी पुलिस के लिस्ट पर मोस्ट वाटेंड एक अपराधी का नाम सामने आया है. वहीं इस घटना को अंजाम देनेवला मुख्यसूत्रधार होने की बात भी स्पष्ट हुई है. इस मामले में यवतमाल के 3-4 लोगे शामिल होने की बात पुलिस सूत्रों ने बताई है. आरोपियों की पहचान होने के बाद भी अपराधी पुलिस के हाथ नहीं लगे. पुलिस इस मास्टर माईंड की खोज कर रहा है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.