Published On : Sat, Jan 12th, 2019

सचिन के नाम से गूंज उठा यशवंत स्टेडियम, खासदार क्रीड़ा महोत्सव का किया उदघाटन

Advertisement

नागपुर- शनिवार को ‘ सचिन सचिन ‘ के नाम से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। सचिन को देखने और उन्हें सुनने के लिए हजारों की तादाद में उनके फैंस स्टेडियम में मौजूद थे। मास्टर ब्लास्टर के हाथों खासदार क्रीड़ा महोत्सव का उदघाटन सम्पन्न हुआ। इस दौरान मौजूद सचिन ने नागपुर और नागपुर के लोंगो की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जितने बार वे यहा आकर मैच खेले है उनका स्टेडियम में मौजूद लोगों ने हौसला बढ़ाया है।दिव्यांग और जो देख नही सकते ऐसे खिलाड़ियों की उन्होंने तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तबसे उनका जीवन बदलने लगा। उन्होंने कहा कि कई बार वे आउट नही होने के बावजूद भी अंपायर द्वारा आउट देने पर उन्हें काफी गुस्सा आता था। लेकिन हमे यह पता होना चाहिए जब आप खेल रहे होते है तो आपको कोई अपना हीरो मानता है। चाहे आप अपने परिसर में ही क्यों न खेल रहे हो।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने युवाओ को फिट रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा 2030 तक हमारे देश मे कई करोड़ रुपया स्वास्थ पर लगनेवाला है। जबकि हम स्वस्थ रहकर इस पैसे को बचाकर देश का विकास कर सकते है। उन्होंने कहा कि वे देश को स्पोर्ट प्लेइंग नेशन बनता हुआ देखना चाहते है।

Advertisement

इस समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सचिन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि खासदार क्रीड़ा महोत्सव के 15 दिनों में करीब 50 हजार खिलाड़ी विभिन्न खेल खेलेंगे।उन्होंने बताया कि वे भी क्रिकेट के प्रशंसक रहे है।लेकिन उन्होंने नाराजगी भी जताई है कि खिलाड़ियों को जितना प्रोत्साहन मिलना चाहिए उतना नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नागपुर में करीब 350 मैदान खेलों के लिए तैयार किए जा रहे है।शहर के मैदानों को सुधारने के लिए 60 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक बस के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि यह बस शहर के दिव्यांग और सीनियर सिटीजन के लिए मुफ्त में मुहैय्या करवाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गडकरी की संकल्पना के कारण यह महोत्सव हो रहा है। यह महोत्सव अब शहर की पहचान बन चुका है।नागपुर के विभिन्न मैदानों पर अब खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और उन्होंने भी खेलों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया था।

इस समय कई स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुति दी गई। अंध महाराष्ट्र की क्रिकेट की टीम और रणजी की क्रिकेट टीम का सत्कार सचिन और गडकरी के हाथों किया गया। एथेलेटिक्स, मल्लखंभ, लेझिम, ढोल की इस समय प्रस्तुति दी गई। गडकरी ने गेंद फेककर और सचिन ने उनकी बैटिंग का नमूना भी इस दौरान दिखाया।

Advertisement
अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews #News

ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews...

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate #news

चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews  #maharashtranews #newsupdate #news

जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges