Published On : Wed, Dec 26th, 2018

खासदार क्रीड़ा महोत्सव में 18 से 23 जनवरी तक खो-खो स्पर्धा का आयोजन

Advertisement

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से साकार होनेवाले खासदार क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी 2019 तक किया जाएगा. इस महोत्सव में राष्ट्रीय खेल खो-खो स्पर्धा का आयोजन 18 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक कांग्रेस नगर के न्यू इंग्लिश हाईस्कूल में किया जा रहा है. इस स्पर्धा में नागपुर समेत काटोल और रामटेक के लड़के लड़कियां भी शामिल होनेवाली हैं. यह जानकारी बुधवार को एसजेएएन के स्पोर्ट्स प्रेस क्लब में दी गई. इस प्रेस में टूर्नामेंट के संयोजक संदीप जोशी प्रमुख रूप से मौजूद थे.

इस स्पर्धा में सीनियर ग्रुप में लड़के और लड़कियों की कुल 18 टीम शामिल होगी तो वही जूनियर ग्रुप में 16 टीम खेलेंगी. कुल मिलाकर 34 टीम इसमें शामिल होंगी. यह सभी स्पर्धा सुबह एवं शाम को खेली जाएगी. सीनियर ग्रुप के विजेता टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा. तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को 7 हजार रुपए दिए जाएंगे. जूनियर ग्रुप में विजेता टीम को 7 हजार, उपविजेता को 5 हजार और तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को 3,500 हजार रुपए दिए जाएंगे, साथ ही उत्कृष्ट, आक्रमक, व् सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का भी सम्मान किया जाएगा.

नागपुर के बाहर से आनेवाले खिलाड़ियों के निवास और भोजन की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जानेवाली है. इन सभी स्पर्धकों की तकनिकी समस्या डॉ. प्रशांत खडतकर, पराग बंसोले, डॉ. चौधरी देखेंगे. इसी प्रकार नागपुर जिला खोखो संघटन के मानद सचिव सुधीर निभाड़कर के मार्गदर्शन में सभी स्पर्धा संपन्न होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.