Published On : Wed, Dec 12th, 2018

खासदार क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन 12 से लेकर 27 जनवरी 2019 तक होगा

Advertisement

गुरुवार को होगी आयोजन समिति की बैठक

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से नागपुर शहर में खासदार क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से लेकर 27 जनवरी 2019 तक आयोजित किया जानेवाला है. नागपुर शहर के सभी खेल संघटना और खेल मंडल इसमें शामिल होनेवाली है.

इस महोत्सव में कुल 24 खेलों का आयोजन शहर के विभिन्न मैदानों में किया जाएगा. यह खासदार क्रीड़ा महोत्सव सफल बनाने के उद्देश्य से नागपुर शहर के सभी खेल संघटक, पूर्व खिलाड़ी, साथ ही शहर के सभी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, महामंत्री की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई है.

सिविल लाइन के चिटणवीस सेंटर में यह बैठक होगी. इस बैठक में शहर के सभी विधायक, खासदार, नगरसेवक और खेलों से सम्बंधित लोग शामिल होंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से खासदार क्रीड़ा महोत्सव के संयोजक संदीप जोशी भी मौजूद होंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.