Published On : Fri, Jan 18th, 2019

खासदार क्रीड़ा महोत्सव में बैडमिंटन में कृतज्ञा, संपदा, नेहल जीती

Advertisement

बास्केटबॉल में विजन, डीकेएम फाइनल में

नागपुर: खासदार क्रीड़ा महोत्सव के बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-15 में लड़कियों के ग्रुप में कृतज्ञा देवगडे, संपदा राऊत व नेहल गोसावी ने जीत हासिल की. लड़कियों के ग्रुप में सिंगल मैच में कृतज्ञा ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अदिति कथेनवार को 15-5, 15-3 पॉइंट्स से हराया. संपदा राऊत ने रिजुल मामिडवाला को 5-8, 15 -9 और नेहल गोसावी ने सई जैस को 15-4, 15-3 से हराया.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी तरह खासदार क्रीड़ा महोत्सव में ही चल रहे बास्केट बॉल टूर्नामेंट में विजन अकादमी ने एसएनजी (शिवाजीनगर जिमखाना ) को 51-38 से हराया. विजन की सई देशमुख ने 22 पॉइंट्स किए. दूसरे सेमीफाइनल में डीकेएम ने एनबीवायएस को (नूतन भारत युवक संघ) 66-53 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच में डीकेएम की धारा फाटे ने 40, समीक्षा चांडक ने 19 पॉइंट्स किए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.