
नागपुर– खासदार क्रीड़ा महोत्सव में शुरू एथेलेटिक्स स्पर्धा में 100 मीटर रेस में अक्षय ईकोनकर,साक्षी आंबेकर, प्रज्वल उमाले और निधि गावले ने बाजी मारी है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी मैदान पर यह स्पर्धा शुरू है।
मेन्स 100 मीटर दौड़ अक्षय ईकोनकर ने 11. 10 सेकंड में पूरी कर जीत हासिल की। शांतनु चौबे ने दूसरे और राजेश निकोडे तीसरे स्थान पर रहे।वूमेंस स्पर्धा 13. 53 सेकंड में पूरी कर साक्षी आंबेकर अव्वल रही। उत्कर्षा लेंडे,अदिति फाले और दूसरे व् तीसरे स्थान पर रही। अंडर 18 में लड़कों की स्पर्धा में 11.73 सेकंड में पूरी कर प्रज्वल उमाले ने जीत हासिल की है।
ओजस चहांदे दूसरे और शैलेश नेवारे तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की स्पर्धा में निधि गावले ने 14.37 सेकंड में रेस पूरी कर जीत दर्ज की। निकिता सराटे, ख़ुशी वासनिक दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। अंडर 16 लड़कों में ओम राजेंद्र ,तो वही लड़कियों में जानवी रेवो और अंडर 14 में लड़को में निशांक करवाडे और लड़कियों में आर्या गोवर्धन ने जीत दर्ज की। मेन्स की 5 हजार मीटर दौड़ में अक्षय भोयर ने जीत दर्ज की।
उन्होंने 28.मिनट 29.96 सेकंड में यह रेस पूरी की। रंजीत कारूटकर दूसरे और राधव मानधना तीसरे स्थान पर रहे। वूमेंस की 3 हजार मीटर दौड़ में जायना कोल्हे ने जीत दर्ज की। उन्होंने 18 मिनट 47.84 सेकंड में रेस पूरी की। इसमें तुलसी चौधरी और श्रुति जितेंद्र दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...
बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...
नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate
PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha




