Published On : Sat, Aug 29th, 2020

भारी वर्षा से खापा डुबा, आम जनजीवन तहस-नहस

Advertisement

खापा एवं नदी के आसपास में बसे गॉंवों में सर्वाधिक नुकसान हुआ

सावनेर / खापा – नागपुर जिल्हा में पिछले २ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने काफी तबाही मचाई है। सावनेर तहसील के खापा कन्हान नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। सावनेर तहसील के खापा क्षेत्र में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार की आधी रात से लगातार बारिश हो रही है। खापा एवं नदी के आसपास में बसे गॉंवों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। यहां के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। खापा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। पिछले 24 घंटो से हो रही लगातार मूसलधार बारिश के बाद पुल के ऊपर से बह रहे पानी के तेज बहाव से रामटेक -सावनेर संपर्क भी टूट गया है।

यहां पानी का अधिक बहाव होने के कारण करीब 6 घंटे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप गया है। खापा में अधिकांश घरों में पानी घुस के कारण भरी नुकसान हो होने की जानकारी मिली है.खापा व आसपास के गॉंवों में दर्जनों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं।छिदवाड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश से कन्हान नदी में बाढ़ आने की आशंका से खापा कन्हान नदी के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। खापा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है.अचानक बड़े जलस्तर सेतहसील प्रशासन व पोलीस विभाग आपदा प्रबंधन टीमों को राहत कार्य मे जुट गए है.

Advertisement

– दिनेश दमाहे,सावनेर तहसील (9370868686)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.