Published On : Sat, Jan 5th, 2019

खंडेलवाल जैन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए 6 मैचेस

Advertisement

नागपुर: खंडेलवाल जैन क्रिकेट लीग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. सिविल लाईन के डब्ल्यूसीएल ग्रॉउंड में यह लीग शुरू हो चूका है.पहला मैच ऑरेंज चैलेंजर्स और एक्टिव ईगल्स के बीच हुआ. एक्टिव ईगल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. ऑरेंज चैलेंजर्स ने 9 विकेट खोकर सिर्फ 50 रन बनाए. मयंक पांड्या ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए और श्रेयस काला ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए. एक्टिव ईगल्स ने 7.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 53 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच आयुष पांड्या रहे. दूसरा मैच अरिहंत-11 और एचपीआरजे पैंथर्स के बीच हुआ. अरिहंत 11 ने 10 ओवर में 89 रन 3 विकेट खोकर बनाए. संभव सेठी ने 25 बॉल में 44 रन बनाए. एचपीआरजे पैंथर्स ने 8.2 ओवर में 90 रन बनाकर यह मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच अजय पांड्या रहे. जिन्होंने 14 बॉल पर 34 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया.

तीसरा मैच अरुण अवेंजर्स एवं बड़जाते मार्वेल्स के बीच हुआ. बड़जाते मार्वेल्स ने 10 ओवर में 111 रन बनाए. गौरव छाबडा ने 29 बॉल में 53 रन बनाये और एक विकेट लिया और मैन ऑफ द मैच रहे. अरुण अवेंजर्स 34 रन से यह मैच हार गई.

चौथा मैच जेआईएस -11 और नंदनवन स्विंगर्स के बीच हुआ. जेआईएस – 11 ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 63 रन बनाए. जिसे नंदनवन ने 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 68 रन बनाकर यह मैच आसानी से जीत लिया. रौनक बोहरा 20 बॉल पर 42 रन एवं एक विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच रहे.

पाँचवा मैच बड़जाते मार्वेल्स और एक्टिव ईगल्स के बीच हुआ. बड़जाते मार्वेल्स ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 87 रन बनाये. जिसे एक्टिव ईगल्स ने 9.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 93 रन बनाकर मैच जीत लिया. उमंग दोशी 24 बॉल में 43 रन एवं दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे.

Advertisement

छठवाँ मैच एचपीआरजे पैंथर्स और जेआईएस -11 के बीच हुआ. एचपीआरजे पैंथर्स ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 72 रन बनाए. इस रोमांचक मैच को एचपीआरजे पैंथर्स ने आखरी बॉल पर रोहित रांवका के बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ने की वजह से 3 रन से यह मैच जीत लिया. पुनीत पांड्या ने 16 बॉल पर 33 रन एवं 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया.

शुक्रवार को णमोकार मंत्र के साथ बाबूलाल पाटनी, गुणमाला देवी रांवका एवं ममता देवी पहाड़िया के कर कमलों द्वारा क्रिकेट मैच का शुभारंभ हुआ. शनिवार को भी 6 मैच डब्ल्यूसीएल के मैदान पर खेले जाएंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.