Published On : Wed, May 20th, 2015

खामगांव : बालक का अपहरण करने का प्रयास

Advertisement


खामगांव।
यहां से गजानन नगर क्षेत्र में 10 वर्षीय आर्यन नामक बच्चे का अपहरण करने का प्रयास उसकी ही सतर्कता से टल गया. यह घटना कल दोपहर घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजानन कालनी क्षेत्र में रहने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र तथा शासकीय ठेकेदार रणजित जैस्वाल का 10 वर्षीय बेटा आर्यन 18 मई को दोपहर 3.30 बजे के करीब घर के सामने खेल रहा था. इस दौरान काले रंग की पल्सर से चहरे पर काले रंग का स्कार्प बांधकर एक व्यक्ति उसके सामने आकर रुका और उस बच्चे को अपनी गाडी पर बैठाकर चलता बना. इस दौरान ग्रामीण पुलिस ने स्टेशन के सामने आते ही आर्यन को कुछ बात खटकी और उसने चिल्लाना शुरू कर किया. जिससे अपहरणकर्ता आर्यन को वही छोड़कर भाग गया. उसके बाद आर्यन ने अपने घर पहुंचकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी. आर्यन के पिता रणजित जैस्वाल ने 19 मई को खामगांव शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने की जानकारी है.
Kidnapped

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.