Published On : Mon, Feb 27th, 2017

समिति के जाँच के दायरे पर खड़से ने उठाया आक्षेप

Advertisement

Eknath Khadse
नागपुर
: पुणे स्थित भोसरी जमीन घोटाले की जाँच कर रही झोटिंग समिति पर मामले के संशयित आरोपी एकनाथ खड़से ने आक्षेप उठाया है। पूर्व राजस्व मंत्री और जमीन के गैरव्यवहार से जुड़े मामले का सामना कर रहे एकनाथ खड़से के अनुसार झोटिंग समिति ने राज्य सरकार द्वारा तय किये गए दायरे से बाहर जाकर मामले की जाँच की है। सोमवार को समिति के सामने फिर एक बार उपस्थित हुए खड़से ने समिति द्वारा उठाये गए मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। अब मंगलवार यानी कल फिर इसी मामले की सुनवाई होगी।

पूर्व राजस्व मंत्री पर अधिकार का बेजा इस्तेमाल कर एमआयडीसी की जमीन पारिवारिक सदस्यों को देने का आरोप है। इसी मामले की जाँच नागपुर में सरकार द्वारा नियुक्त की गयी झोटिंग समिति कर रही है। यह जाँच बीते 8 महीने से जारी है। जगह से जुड़े राजस्व और एमआयडीसी द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेजों की जाँच की जा चुकी है। साथ ही एमआयडीसी से जगह से संबंधित बयान और सबूत समिति के सामने प्रस्तुत किए जा चुके हैं। जाँच के दौरान ही खड़से द्वारा व्यवहार के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किये जाने की जानकारी एमआयडीसी के वकील चंद्रशेखर जलतारे ने दी है। उनके मुताबिक खड़से की पुरानी भूमिका ने समिति से सामने पलट गए है।

सूत्रों के अनुसार आज हुई सुनवाई के दौरान समिति ने खड़से से कई सवाल पूछे जिसमें से कई प्रश्नों का जवाब देने के उन्होंने टालमटोल किया। समिति ने अपने दायरे से बहार जाकर जाँच की बात कहते हुए खड़से से कई मुद्दों को जोड़कर नया निवेदन समिति को दिया। खड़से के निवेदन पर एमआयडीसी के वकील ने आपत्ति उठाई।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समिति को कुछ और मुद्दों पर खड़से का पक्ष जानना है इसलिए मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। मंगलवार की सुनवाई अंतिम हो सकती है जिसके बाद समिति अपने रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.