Published On : Mon, Jul 30th, 2018

नागपुर पहुंची जर्मनी की KFW की टीम

Advertisement

नागपुर: बहुप्रतीक्षित मेट्रो का कार्य इन दिनों स्पीड से चल रहा है। मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के लिए जर्मनी की KFW की टीम सोमवार को नागपुर पहुंची। छह सदस्यीय टीम ने मेट्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट साउथ से खापरी तक मेट्रो में बैठकर टीम ने सफर किया। वर्तमान समय में मेट्रो के जारी कार्य पर टीम ने संतोष व्यक्त किया।

चरणबद्ध तरीके से मिल रहा लोन
उल्लेखनीय है कि मेट्रो का कार्य पिछले 34 माह से चल रहा है। शीघ्र ही इसके साकार होकर दौड़ने की उम्मीद भी की जा रही है। इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जर्मनी की फाइनेंस कंपनी KFW ने 4500 करोड़ रुपए का लोन मेट्रो को देने का आश्वासन दिया है।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रोजेक्ट के विकास कार्य के लिए लगने वाली राशि चरणबद्ध तरीके से प्रदान की जा रही है। बैंक अब तक 15 से 20 प्रतिशत राशि दे चुकी है। बताया जाता है कि इस कंपनी की टीम समय-समय पर अचानक विजिट देकर निर्माणाधीन कार्य की नब्ज टटोलती है। इसी तरह इससे पहले भी टीम नागपुर पहुंची थी।

टीम ने आगे भी लोन देने की दिखाई तैयारी
मेट्रो का कार्य नागपुर में चारों दिशाओं में चल रहा है। पहले चरण में सीताबर्डी से हिंगना रोड, खापरी, पारडी व आटोमेटिव चौक तक काम किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत 8 हजार 6 00 करोड़ रुपए से अधिक है।

Advertisement

ऐसे में जर्मनी की KFW कंपनी ने मेट्रो को पहले चरण का काम करने के लिए राशि दे चुकी है। पहले चरण के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए आगे भी लोन देने का विचार करने बात टीम ने कही है।

बता दें कि नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जर्मनी की KFW बैंक और केंद्र सरकार के बीच करार हुआ है। देश में नागपुर मेट्रो रेल पहली है, जिसे ओडीए प्लस पद्धति से कर्ज मिला है। देश में इस तरह का कर्ज लेने वाली, नागपुर मेट्रो पहली है।

Advertisement
पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction #news

पति-पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार! ##NagpurNews #Ganja #NDPS #CrimeNews #PoliceAction...

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews  #Crime #murdernews #police

बीच-बचाव करना पड़ा भारी! युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला #NagpurNews #Crime...

नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate

नागपुर में MD ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार! #NagpurNews #MDDrugs #CrimeBranch #NDPS #CrimeNews #newsupdate

PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi #politicalnews

PM मोदी के कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर बवाल! #NagpurNews #BJP #BJYM #NarendraModi...

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews  #amravati #newsupdate #maharashtra  #vidarbha

अमरावती में हेलमेट अभियान, चालान शुरू #vidarbhanews #amravati #newsupdate #maharashtra #vidarbha

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges