Published On : Mon, Mar 18th, 2019

केंद्रीय विद्यालय में पहली क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन का मंगलवार को अंतिम दिन

Advertisement

नागपुर: केंद्रीय विद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2019-20 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का मंगलवार अंतिम दिन है. पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च 2019 से शुरू हुई थी जो 19 मार्च शाम चार बजे तक चलेगी. अगर आप अपने बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला कराना चाहते हैं तो आप केन्द्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

केंद्रीय विद्यालय की पहली कक्षा में सिलेक्शन की पहली प्रोविजनल लिस्ट 26 मार्च 2019 को जारी होगी. वहीं दूसरी लिस्ट 9 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी. अगर दूसरी लिस्ट के बाद भी सीट्स खाली रहती हैं तो तीसरी लिस्ट 23 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी .

वहीं ग्यारहवीं कक्षा को छोड़कर दूसरी से 12 बारहवीं कक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2019 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी जो 9 अप्रैल 2019 शाम 4 बजे तक चलेगी. दूसरी ओर इससे आगे की कक्षाओं में एडमिशन लिस्ट 12 अप्रैल 2019 को जारी की जाएगी. वहीं इन कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 12 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक चलेगी. 11वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2019 होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.