Published On : Sat, May 6th, 2017

केजरीवाल ने विश्वास के करीबी कपिल मिश्रा का मंत्री पद छीना

Advertisement

kapil-mishra
नई दिल्ली
: एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में चले रहे घमासान के बीच शनिवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा की अपनी कैबिनेट से छुट्टी कर दी। कपिल को कुमार विश्वास का करीबी माना जाता है। मिश्रा से पर्यटन और जल संसाधन समेत सभी मंत्रालय छीन लिए गए।

बता दें कि MCD चुनाव में पार्टी की हार के बाद कपिल ने विश्वास के सुर में सुर मिलाते हुए कहा था कि पार्टी ईवीएम के कारण नहीं हारी है। अरविंद केजरीवाल ने कपिला मिश्रा को मंत्री पद से हटाए जाने की खबर को री-ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है। ट्वीट में कैलाश गहलोत और राजेंद्र गौतम को मंत्री बनाए जाने की जानकारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार कपिल की जगह कैलाश गहलोत को पर्यटन मंत्री बनाया जाएगा।

फिलहाल कपिल के हटाए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार MCD चुनावों से पहले दिल्ली में पानी कि किल्लत के कारण उनको हटाने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही इसे विश्वास विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कपिल ने विधायक अमानतुल्लाह की विश्वास के साथ जुबानी जंग में खुलकर विश्वास का साथ दिया था।

MCD चुनाव में हार के बाद कपिल ने कहा था, ‘आत्मविश्लेषण का समय आ गया है। दो वर्ष बाद हमें ऐसा दिन क्यों देखना पड़ रहा है। चाहे मोदी लहर हो या नहीं, यह स्पष्ट हो गया है कि लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है। आज वास्तविकता यह है कि हमें 2015 की तुलना में कम सीटें मिली हैं। परिणाम को महज ईवीएम पर दोष मढ़कर नहीं देखा जा सकता है।’ गौरतलब है कि दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने MCD चुनाव में AAP की हार के लिए ईवीएम को दोषी ठहराया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.