Published On : Tue, Aug 20th, 2019

7वी नागपुर जिला स्तरीय टाॅग सू डो चॅम्पीयनशिप में पहले नंबर पर रहा काटोल

Advertisement

नागपुर: टाॅग सू डो स्पोर्ट्स असोशिएशन आॅफ नागपुर की तरफ से 7वी नागपुर जिलास्तरीय टाॅग सू डो स्पोर्ट्स स्पर्धा का आयोजन श्री गुरु कोलबास्वामी सभागृह में आयोजित किया गया था. जिसमे जिले के सभी तहसील सावनेर, काटोल, मौदा, हिंगना, नरखेड़ की स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.इस टूर्नामेंट में पहले नंबर पर काटोल, सावनेर दूसरे और मौदा तीसरे नंबर पर रहा.

मास्टर कोच किरण यादव, नरेद्र बिहार, विनोद आसाळकर, तुषार डोईफोडे, अश्विनी राऊत, काजल राऊत, शुभम पडोले, शशांक विश्वकर्मा, खुशाल इंगोले ने स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका निभाई.

सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय टाॅग सू डो स्पोर्ट्स स्पर्धा, नाशिक के लिए हुआ है. इस दौरान कार्यकम में प्रमुख रूप से मौजूद डाॅ. प्रितम भिमराव गेडाम को ओम साई बहूउद्देशिय शिक्षण संस्था की ओर से सामाजिक पुरस्कार प्रदान किया गया. इस कार्यकम में पुरूषोत्तम वैद्य, किरण यादव, नरेंद्र बिहार, मुकेश मेश्राम मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.