Published On : Sat, Jul 4th, 2015

नागपुर (काटोल) : तीन युवकों पर चाकू से हमला, जख्मी

Advertisement

आरोपी छह महीनों से था तड़ीपार 

Katol crime  (2)
काटोल (नागपुर)।
यहा के हत्तिखाना परिसर में छह छह महीनों से तड़ीपार रहे आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर तीन युवकों पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. यह घटना शुक्रवार की सुबह 6 बजे की है. जख्मियों में डोंगरगांव निवासी महेंद्र प्रीतम राजपूत (22), प्रदीप नायडू मारवाडी (34) तथा साठेनगर, कटोल निवासी विठ्ठल तुकाराम पडाल (34) शामिल है. हत्तिखाना निवासी बादल वासुदेव ताकतोड़े (30) तथा करण दोघे आरोपी है. आरोपी करण फरार है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र राजपूत और प्रदीप मारवाडी दोनों डोंगरगांव से काटोल के जिमखाना (व्यायाम शाला) आये थे. इसी दौरान रास्ते में आरोपी बादल का विठ्ठल पडाल व करण दोघे से पैसों के लिए विवाद हुआ, इस बीच बादल ने विट्ठल पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. जबकि इसी रास्ते से दुपहिया से गुजर रहे प्रदीप पर भी बादल ने हमला कर दिया. वहीं महेंद्र अपनी दुपहिया लेकर घटनास्थल रुका तो बादल ने उसके सर पर भी चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. जख्मियों को नागपुर में इलाज के लिए भेजा है.

Katol crime  (1)
जख्मियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. शिकायत के आधार पर काटोल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. आगे की जांच थानेदार दिगांबर चव्हाण कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.