Published On : Mon, Jun 22nd, 2020

राजधानी दिल्ली में कैट ने जलाई चीनी सामान की होली

Advertisement

नागपुर– देश भर के व्यापारियों एवं नागरिकों में चीन के प्रति उबलते गुस्से , रोष और आक्रोश को प्रदर्शित करते हुए कनफेडेरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)के झंडे तले दिल्ली के प्रमुख व्यापारी नेताओं ने चीनी सामान बहिष्कार हेतु चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान ” भारतीय सामान – हमारा अभिमान” केअंतर्गत दिल्ली के प्रमुख बाजार करोल बाग़ में चीनी वस्तुओं की होली जलाई. कोरोना की वर्तमान स्थिति के कारण इस प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस एवंसुरक्षा के सभी उपायों को अपनाते हुए यह प्रदर्शन किया गया. कैट ने इस वर्ष की राखी को विशुद्ध रूप से भारतीय राखी त्यौहार और दिवाली को सहीअर्थों में हिंदुस्तानी दिवाली मनाने की घोषणा की है.

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की देश भर के व्यापारियों एवं नागरिकों में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर बेहद उत्साह और बड़ा समर्थन प्राप्त है. इस अभियान की पहली बानगी आगामी अगस्त महीने में राखी के त्यौहार पर दिखेगी जब इस वर्ष देश भर की बहने चीनी राखी का बहिष्कार कर भारतीय राखी अपने भाइयों को बांधेगी तथा जन्माष्टमी का त्यौहार भी पूर्ण भारतीय संस्कृति केअनुरूप मनाया जाएगा जिसमें चीनी वस्तुओं का कोई स्थान नहीं होगा.

भरतिया एवं खंडेलवाल ने यह भी बताया की इस वर्ष की दिवाली लद्दाख में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में सम्पूर्ण रूप से हिन्दुस्तानी दिवाली के रूप में देश भर में मनाई जायेगी . जिसमें भारत की मिटटी के बने दीयों से रौशनी होगी तथा उसी मिटटी से निर्मित लक्ष्मी जी एवं गणेश जीका पूजन होगा. इस वर्ष की दिवाली में चीनी वस्तुओं को बिलकुल भी नहीं शामिल किया जाएगा. बिजली के बल्ब तथा बल्बों की झालर भी भारतीय होगी. इस सन्दर्भ में कैट ने देश भर के व्यापारियों से आग्रह किया है की आगामी त्योहारों को देखते हुए देश का कोई व्यापारी चीनी सामान न तो बेचेगा एवं न ही खरीदेगा. उन्होंने बताया की देश भर के व्यापारी अब चीन को सबक सिखाने के लिए पूरी तौर पर तैयार हैं और उम्मीद है की जिस प्रकार का समर्थन देश भर से मिल रहा है उसको देखते हुए ग्राहक भी स्वयं चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर भारतीय सामान खरीदने पर ज्यादा जोर देंगे.

कैट ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान गत 10 जून को दिल्ली से शुरू किया था जिसमें देश के 40 हजार व्यापारी संगठनों के 7 करोड़ व्यापारी जुड़ेंगे. देश के 130 करोड़ लोगों की किसी भी आवश्यकता के लिए व्यापारी की दूकान ही पहला संपर्क सूत्र होती है और इस दृष्टि से देश भर के व्यापारी अपनी दूकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को चीनी सामान के बहिष्कार के बारे में जानकारी देंगे और इस प्रकार आने वाले कुछ ही महीनों में कैट का यह अभियान देश के सभी राज्यों में घर घर तक पहुंचेगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.