Published On : Wed, Jan 30th, 2019

कर्तव्यदक्ष कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने दिया पुरस्कार

Advertisement

नागपुर: मंडल रेल प्रबंधक, मध्‍य रेल, नागपुर सोमेश कुमार ने उत्‍कृष्‍ट संरक्षा कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए 9 वैयक्तिक एवं 4 सामूहिक पुरस्‍कार से रेल कर्मचारियों को उनके विविध उल्लेखनीय, सतर्कता एवं संरक्षापूर्वक कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया. जिसमें ऑन ड्युटी केबिन मास्‍टर मलकापुर रोड मिश्रीलाल गोधुजी सोनपुरे, स्‍टेशन मास्‍टर सेलु रोड अविनाश कुमार, काटेवाला मुलताई श्रावण कुमार, एमसीएम बैतुल पवन दुबे, इएसएम हिरदागढ़ राजेन्‍द्र कुमार, ट्रॅकमेन मुलताई आशिष सुरेश, ट्रैकमेन्‍टेनर धामनगांव प्रकाश मधुकर, एमएसएम टीएल – एसी अजनी दिनेश तोंडे ने कोचिंग कॉम्‍पलेक्‍स अजनी, एसी कोच मेकॅनिक टीएल, अजनी रामेश्‍वर मिना ने कार्य के दौरान सतर्कता एवं संरक्षा पूर्वक, पूरी ईमानदारी, कर्तव्‍य परायणता एवं निष्‍ठापूर्वक कार्य संपादन किया इसलिए मंडल रेल प्रबंधक ने वैयक्तिक पुरस्‍कार देकर इन्हे सम्‍मानित किया.

इसके साथ ही ऑन ड्युटि में टेक्निशियन ऑक्‍सीलिअरी सेक्‍शन इलेक्‍ट्रीक लोको शेड अजनी के सुधिर विंचुरकर एवं मनिष मेश्राम, ट्रॅकमेन्‍टेनर, नागपुर राहुल मधुकर एवं महेश गुलाबचंद, ट्रॅकमेन्‍टेनर युनिट नंबर 9 मालखेड रूपेश तुकाराम घाटे एवं विनय कुमार, ट्रॅकमेन्‍टेनर युनिट नंबर 3 मालखेड सचिन व्‍ही. रामटेके एवं विजय यु. किटे को सतर्कता, तत्‍परता, सजगता एवं संरक्षा पूर्वक कार्य संपादन हेतु मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार ने सामूहिक पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.