Published On : Mon, Jul 17th, 2017

कार्तिक ने 44 सेकंड में तोड़े 770 टाइल्स, बनाया कराटे में नया रिकॉर्ड

Advertisement


नागपुर:
नागपुर शहर की कीर्ति में नए-चांद सितारे लग गए हैं. शहर के कार्तिक जयस्वाल ने महज 44 सेकंड में 770 टाइल्स तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है. इस कीर्तिमान को लेकर इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स और एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. कार्तिक के पिता अनिल जयस्वाल एक शिक्षक है और मां संगीता गृहिणी हैं. कार्तिक ने कराटे 2010 में सीखना शुरू किया था. वह तेजस्विनी विद्या मंदिर का छात्र है. इसी वर्ष उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की है. कार्तिक ने बताया कि स्कूल के शिक्षक मजहर खान कराटे सिखाते थे और उन्ही को देखकर उसे कराटे सीखने की इच्छा हुई. जिसके बाद उसने कराटे सिखने का प्रशिक्षण लिया. पिछले सात सालों से कार्तिक कराटे सीख रहा है. कार्तिक जब छटवीं क्लास में पढता था तब उसने कराटे सीखना शुरू किया और आज वह ग्रीन बेल्ट है.

कार्तिक ने बताया कि उसे कराटे में ही फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छा है. कार्तिक ने यह भी बताया कि उसके इंस्पिरेशन फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार है.

रविवार को हनुमान नगर चौक के संत रविदास हॉल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. रिकॉर्ड बनाने के बाद कार्तिक को इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स और एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की ओर से सर्टिफिकेट और मोमेंटम भी दिया गया.


इस कार्यक्रम में इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के मनोज तत्वादि, एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की डॉ. सुनीता धोटे, राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ महाराष्ट्र प्रदेश के दीपक जयस्वाल, तेजस्विनी विद्या मंदिर के अध्यक्ष डॉ.वागेश कटारिया, शिकई एसोसिएशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष मजहर खान मौजूद थे. इस कार्यक्रम को देखने लिए सैकड़ों की तादाद में शहर के लोग मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.