Published On : Fri, Jan 12th, 2018

‘पद्मावत विवाद’: करणी सेना ने CBFC ऑफिस का किया घेराव, कहा- ‘नाम बदलना काफी नहीं, बैन लगे’

Advertisement


नई दिल्ली: हाल ही में फिल्म ‘पद्मावती’ का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया। मेकर्स ने करणी सेना के विरोध के चलते नाम बदलने का फैसला लिया। लेकिन करणी सेना इससे संतुष्ट नहीं है। शुक्रवार सुबह सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सेंसर बोर्ड ऑफिस का घेराव किया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिर्फ नाम बदलना काफी नहीं है। फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगे। CBFC ऑफिस के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। फिलहाल किसी को कोई नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि यह फिल्म राजस्‍थान और मध्यप्रदेश में बैन कर दी गई है।

ये सारा विवाद रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के प्रेम प्रसंग को लेकर है। करणी सेना का आरोप है कि फिल्म में मेकर्स ने पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की लव स्टोरी दिखाई है। जो कि गलत है। भंसाली इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं सेंसर बोर्ड ने पांच बदलाव के साथ फिल्म को रिलीज करने के लिए पास कर दिया है। इसी वजह से करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं। वे फिल्म पर पूरी तरह से बैन चाहते हैं। जबकि भंसाली ने फिल्म 25 जनवरी को रिलीज करने का फैसला कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.