Published On : Tue, Mar 27th, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, 12 मई को वोटिंग, रिजल्ट 15 को

Advertisement

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर नई दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फेंस किया. कर्नाटक की मौजूदा (13वीं) विधानसभा का पांच वर्ष का कार्यकाल तीन जून को पूरा हो रहा है. 225 सदस्यीय विधानसभा की 224 सीट के लिए चुनाव होता है, जबकि एक सीट पर एंग्लो-इंडियन समुदाय का सदस्य मनोनित होता है. इस समय कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तत्काल प्रभाव ने राज्य में आचार लागू हो गया है. कर्नाटक में एक चरण में चुनाव होगा. 17 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा. 12 मई को मतदान है. एक ही चरण में पूरे राज्य में मतदान होगा. 15 मई को वोटों की गिनती होगी. इसी दिन नतीजे आ जाएंगे.

4.96 करोड़ मतदाता

कर्नाटक में 4.96 करोड़ मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव में खास इंतजाम किया गया है. ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल होगा. 97 मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं. 56 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 450 मतदान केंद्रों की व्यवस्था पूरी तरह से महिलाएं संभालेंगी. कर्नाटक की जनसंख्या में 72 फीसदी वोटर हैं. तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू. चुनाव प्रचार के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा. चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होगी. 28 मई से पहले सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.