Published On : Thu, Aug 2nd, 2018

देखें VIDEO जब भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच गया सांप

Advertisement

भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो गया है. चारो तरफ बम बम भोले का नारा लग रहा है. शिवालय में भक्तों का तांता लगा हुआ है. हर कोई अपने भगवान शिव की पूजा-अर्चना में मशगुल है. इसी समय में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने वाले एक चमत्कार का नाम दे रहे हैं. तो कुछ लोग कह रहे हैं कि यह तो सिर्फ युहीं है. जरा आप भी देखें यह हैरान कर देने वाला वीडियो.

मामला तेलांगना के करीमनगर का है. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भगवान शिव की एक नील रंग बड़ी सी मूर्ति दिख रही है. वैसे तो आपने देखा ही होगा कि शिवजी के गले में एक सांप दिखाई देता है. लेकिन इस मूर्ति पर शिव जी के गले में एक नाग है लेकिन वो असली है.

जैसे लोगों ने देखा कि भगवान शिव के गले में जहरीला नाग है. उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई. बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह का वाक्या देखने को मिला हो. इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि भगवान शिव की मूर्ति के गले में सांप आकर लिपट जाते हैं. फिलहाल इस घटना के बाद कुछ लोगों ने एनजीओ को फोन कर इस बात की जानकारी दी और उन्होंने सांप को पकड़ के जंगल में छोड़ दिया.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.